मुरादाबाद, फरवरी 14 -- शिवरात्रि का पर्व होने की वजह से कांवडियों के जाम में फंसने से रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी। नगर पालिका कर्मचारियों की टीम के साथ शनि बाजार की व्यवस्था संभालने में जुट गए। इसका परिणाम काफी देर तक नजर आया और वहां फर्राटा भरते हुए दौड़ते रहे लेकिन ई रिक्शा चालकों की भीड़ जैसे ही वहां पहुंची व्यवस्था धड़ाम हो गई और जाम लगना शुरू हो गया। सड़क किनारे खड़े वाहनों की वजह से भी लगातार जाम की स्थिति बनी रही। हाईवे पर जाम और दुर्घटनाओं की समस्या को देखते हुए एसडीएम प्रीति सिंह ने इसे मुंडो रोड पर शिफ्ट कर दिया था लेकिन शनि बाजार खिसक कर वापस शरीफ नगर हाईवे के निकट पहुंच गया और जाम लगना शुरू हो गया। शनिवार को शिव भक्त कांवडियों के जत्थे लगातार तहसील मुख्यालय पहुंचने की वजह से पुलिस प्रशासन ने जाम ना लगने देन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.