मुजफ्फरपुर, जून 19 -- मड़वन, एक संवाददाता। बड़कागांव स्थित प्राचीन श्री चतुर्भुज भगवान मंदिर परिसर में नवनिर्मित शनिदेव की मूर्ति स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को मानसरोवर चौक से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। बेला में आयोजित होने वाली संध्या गंगा आरती आकर्षण का केंद्र होगी। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। महंत श्रीकांत तिवारी एवं कमेटी के अध्यक्ष बलराम तिवारी ने बताया कि भारतीय सैनिक सत्यम एवं उनकी टीम के समर्पित प्रयासों से मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हुआ है। मुख्य आचार्य घनश्याम तिवारी की देखरेख में पूजा होगी। बनारस से आए विद्वान आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान होगा। यह भी पढ़ें- शनिदेव महाराज की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा आज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...