गाजीपुर, मार्च 29 -- सैदपुर। नगर के पंडित दीनदयाल मार्केट स्थित शनिदेव मंदिर में शनिवार को भगवान शनिदेव का वार्षिक श्रृंगार और प्रसाद वितरण कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति भाव के हुआ। इस अवसर पर देर रात तक मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। भगवान शनिदेव का विधि-विधान से विशेष श्रृंगार किया गया। मंदिर को फूल-मालाओं, रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट से भव्य रूप दिया गया, जिससे पूरा परिसर दिव्य आभा से आलोकित हो उठा। श्रृंगार के बाद विधिवत पूजन-अर्चन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शाम से ही भक्तों का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया था। नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और शनिदेव को तेल अर्पित कर सुख-समृद्धि और कष्टों से मुक्ति की कामना की। आधी रात तक चले आयोजन में भंडारे का ...