अमरोहा, फरवरी 1 -- गांव मलेशिया में बाबा शनिदेव भगवान की प्राण प्रतिष्ठा पर हवन व भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। शनिवार को प्राण प्रतिष्ठा समारोह श्रद्धा व उत्साह के माहौल में संपन्न हुआ। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से हवन-पूजन कराया गया। कार्यक्रम में नगर पालिकाध्यक्ष मंडी धनौरा प्रवीण अग्रवाल ने हवन में आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि व शांति की कामना की। उन्होंने आरती व पूजन कर भंडारे का शुभारंभ भी किया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस मौके पर राजेंद्र यादव, धर्मवीर यादव, रामभरोसे यादव, सन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.