हाथरस, मई 16 -- सादाबाद। सुभाष गली स्थित हनुमान मंदिर में शनिवार को शनि अमावस्या एवं शनिदेव जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ, शनि अभिषेक एवं विशेष पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम पांच बजे शनिदेव के अभिषेक और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद आयोजित भजन संध्या में भजन गायकों ने शनिदेव एवं भगवान श्रीराम के भजनों की प्रस्तुति दी, जिस पर श्रद्धालु भक्तिभाव में झूम उठे।महाप्रसाद स्वरूप विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। देर शाम तक मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ बनी रही।मंदिर यह भी पढ़ें- शनिदेव जयंती पर हुआ विशाल भंडारे का आयोजन प्रबंधक दिनेश अग्रवाल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी शनि जयं...