लोहरदगा, दिसम्बर 14 -- लोहरदगा, संवाददाता। जय श्रीराम समिति के नेतृत्व में मैना बगीचा स्थित शनि मंदिर परिसर में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में सैकड़ों महिला, पुरुष और बच्चों ने भाग लिया। सामूहिक रूप से शनि देव की आरती के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत कोर कमेटी सदस्य शैलेश कुशवाहा, सुषमा सिंह, महिला जिला अध्यक्ष इंदिरा प्रधान और नगर अध्यक्ष दीपक साहू द्वारा सामूहिक आरती के साथ की गई। कोर कमेटी सदस्य सुषमा सिंह ने कहा कि शनि देव की पूजा और आरती करने से भक्तों के कष्ट दूर होते हैं। इसलिए सभी को नियमित रूप से शनि देव की आराधना करनी चाहिए। महिला जिला अध्यक्ष इंदिरा प्रधान ने कहा कि वह नियमित रूप से शनि मंदिर जाकर चरण स्पर्श करती हैं। पूजा-अर्चना और आरती में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.