बुलंदशहर, मई 2 -- क्षेत्र के गांव जाडौंल के पैंठ वाले मोहल्ले स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भगवान शनिदेव एवं नवग्रह देवताओं की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन किया गया। शनि भगवान मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में डीजे के साथ कलश यात्रा धूमधाम से निकल गई। जिसमें महिलाएं अपने सिर पर मंगल कलश रखकर संकीर्तन करती चल रही थी। कलश यात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर गांव के विभिन्न मार्गों से होती हुई पुनः मंदिर पर जाकर सम्पन्न हो गई। अनूपशहर भृगु क्षेत्र आश्रम से पधारे आचार्य शिवदत्त भारद्वाज ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मूर्तियों का अभिषेक एवं प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई। इसके उपरांत यज्ञ का आयोजन कर विशाल भंडारा किया गया। यह भी पढ़ें- हजारा भरकर निकाली गई शोभायात्रा इस अवसर पर श्याम शर्मा, मोहनलाल गुप्ता, कपिल गुप्ता, संदीप गुप्ता, मोह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.