बगहा, मार्च 16 -- शनिचरी (प.चं.)। शनिचरी थाना क्षेत्र की दोनवार पंचायत के वार्ड-11 में रविवार दोपहर अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने 10 वर्षीय किशोर को रौंद दिया। हादसे में किशोर की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार होने में सफल रहा। मृतक की पहचान रमेश राम के पुत्र ओमप्रकाश कुमार (10) के रूप में हुई है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया, जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने शांत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार दोपहर ओमप्रकाश खाना खाकर घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान दक्षिण दिशा की तरफ से मिट्टी लदा ट्रैक्टर तेज रफ्तार में आया और बालक को कुचल दिया। खून से लथपथ बेटे को देख मां मौके पर ही बेहोश हो गई, जिन्हें पड़ोसियों ने संभाला। ओमप्रकाश अपनी दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। उसके पिता रमेश राम पंजाब में रहकर मज...