बगहा, अप्रैल 10 -- बेतिया/शनिचरी। सिरिसिया थाने के रामरेखा गांव वार्ड-5 से शनिचरी में अष्टयाम देखने गए किसान पप्पू यादव (25) की हत्या कर दी गयी है। वह गुरुवार की रात घर से निकले थे। शुक्रवार की सुबह शव शनिचरी थाने के निमाई चौक बंगाली कॉलोनी स्थित छठ घाट के समीप मिला है। घटनास्थल पर उसकी बाइक पुलिस को मिली है। लेकिन उसका मोबाइल गायब मिला। एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि पप्पू यादव रामरेखा गांव निवासी बादशाह यादव के पुत्र थे। उसके गले पर हल्के जख्म हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मृत्यु के कारणों का पता चलेगा। पिता बादशाह यादव ने बताया कि उसका पुत्र गुरुवार की शाम करीब सात बजे अपनी बाइक से शनिचरी के बंगाली कॉलोनी में अष्टयाम में शामिल होने गया था। वह देर रात तक घर वापस नहीं लौटा तो उसके मोबाइल पर फोन किया गया। मोबाइल स्वीच ऑफ था। उसकी तलाश की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.