देहरादून, मई 16 -- हरिद्वार। शनिचरी अमावस्या के अवसर पर शनिवार को हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। श्रद्धालुओं ने गंगाजी में स्नान करने के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना की व अपने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जरूरतमंद लोगों को दान-पुण्य भी किया। हरकी पैड़ी क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा और "हर-हर गंगे" के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। घाटों पर पुलिसकर्मी और जल पुलिस तैनात रही ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। यह भी पढ़ें- बट सावित्री व्रत व शनि अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्ना...