रिषिकेष, मई 16 -- तीर्थनगरी ऋषिकेश में शनिवार को शनि अमावस्या को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह दिखा। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में गंगा स्नान किया। तत्पश्चात पूजा अर्चना और दान कर पुण्य लाभ कमाया। इस दौरान हर-हर गंगे के जयकारों से तीर्थनगरी के घाट गूंजते रहे। शनिवार को तीर्थनगरी के गंगा घाटों पर शनि अमावस्या को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट, दत्तात्रेय घाट, पीपल घाट, रामानंद घाट, नाव घाट, साईं घाट, 72-सीढ़ी घाट, मुनिकीरेती में दयानंद घाट, शत्रुघ्न घाट, पूर्णानंद घाट, स्वर्गाश्रम में सीता घाट, राम घाट, परमार्थ निकेतन घाट आदि जगहों पर श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से दोपहर तक दिखी। यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में वट अमावस्य...