शत प्रतिशत विद्यालयों को बनाए निपुण
संतकबीरनगर, मई 11 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। बीएसए अमित कुमार सिंह ने जनपद के परिषदीय विद्यालयों को शत प्रतिशत निपुण बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे विकास क्षेत्र एआरपी और खंड शिक्षाधिकारियों का चिन्हित किया जाएगा जिनके विकास क्षेत्र में न्यूनतम निपुण विद्यालय हैं तथा संबंधित विकास क्षेत्र के एआरपी और बीईओ को कारण बताओं नोटिस दी जाएगी। व्यापक सुधार हेतु निर्देश भी दिए जाएं। जो विद्यालय निपुण हो चुके हैं उन विद्यालय के नाम के साथ-साथ विद्यालय के ऊपर नाम के साथ निपुण लोगों भी लगाया जाए। कुल ऐसे 476 विद्यालय हैं, इनका खण्ड शिक्षाधिकारी द्वारा सुनिश्चित कर लिया जाए। किसी भी स्थिति में नामांकन कक्षा एक और छह में शत प्रतिशत पूर्ण किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.