सहारनपुर, जुलाई 2 -- गंगोह। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड सहारनपुर की शाखा गंगोह से संबद्ध बी-पैक्स ने बैंक एवं समिति की ऋण मांग की 100 प्रतिशत वसूली कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिसपर एमडी व शाखा प्रबन्धक को सम्मानित किया गया है। एमडी महिपाल सिंह ने बताया कि समिति ने जिले की सर्वाधिक डिमांड 18.94 करोड़ रुपये के शतप्रतिशत वसूली लक्ष्य सफलतापूर्वक पूरा करके जनपद की पहली बी-पैक्स समिति बनने का गौरव हासिल किया है। इस उपलब्धि का श्रेय समिति सचिव महिपाल सिंह के नेतृत्व में बैंक कर्मचारियों एवं समिति स्टाफ लक्ष्मीचंद, विशाल राठी, प्रिन्स भारद्वाज, रमेश चंद, संजय पंवार तथा वीरेन्द्र वर्मा के सामुहिक अथक प्रयासों को दिया गया। एमडी महिपाल सिंह व डीसीबी शाखा प्रबंधक केशव प्रसाद को समिति स्टाफ द्वारा सम्मानित किया गया। एमडी महिपाल सिंह ने कहा ...