बलिया, मई 3 -- सिकंदरपुर। तहसील क्षेत्र में फार्मर रजिस्ट्री कार्य में ढिलाई सामने आने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। एसडीएम सुनील कुमार ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि खतौनी और आधार से जुड़े सभी लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण कर हर हाल में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया जाए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम को खतौनी के आदेश कॉलम में सैकड़ों प्रकरण लंबित मिले। इन मामलों को फ्रंट कॉलम में दर्ज न किए जाने के कारण बड़ी संख्या में किसान रजिस्ट्री से वंचित हैं। इसके अलावा नाम संशोधन, अंश संशोधन और विरासत से जुड़े कई मामले भी लंबित पाए गए, जिससे किसानों को परेशानी हो रही है। यह भी पढ़ें- फार्मर रजिस्ट्री में प्रत्येक किसान का शत-प्रतिशत पंजीकरण अनिवार्य तहसील के आंकड़ों के अनुसार कुल 91,524 किसानों में से 82,993 (लगभग 88 प्रत...