आदित्यपुर, अप्रैल 19 -- चांडिल। एसएस 2 हाईस्कूल चांडिल के 9वीं और 11वीं परीक्षा का शत-प्रतिशत रिजल्ट रहा। 9वीं परीक्षा में कुल 298 छात्रों में सभी छात्र उत्तीर्ण हुए। वहीं, 11वीं की परीक्षा में विज्ञान में सभी 137 छात्र एवं आर्टस् में सभी 271 छात्र उत्तीर्ण हुए। विद्यालय के बलराज सिंह ने 11वीं आर्टस् परीक्षा में कुल 250 अंक में 194 अंक लाकर बेहतर प्रदर्शन किया। विद्यालय का शत-प्रतिशत रिजल्ट आने पर प्राचार्य मंगल सिंह मुंडा ने खुशी जाहिर की है। यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजों का इंतजार, पिछले पांच साल में कितने बच्चे हुए पास; क्या रहा ट्रेंड यह भी पढ़ें- शिशु मंदिर का आठवी बोर्ड का रिजल्ट शत-प्रतिशत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...