गंगापार, मई 13 -- सीबीएसई बोर्ड द्वारा इंटरमीडिएट कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है।फूलपुर के संस्कार पब्लिक स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा। फूलपुर के बौड़ई स्थित संस्कार पब्लिक स्कूल के 53 छात्र छात्राओं ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी।बुधवार को सीबीएसई द्वारा घोषित इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में ये सभी उत्तीर्ण घोषित हुए हैं।अक्षत कुमार व मोहम्मद हसान ने 83.17 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय के टॉपर रहे।द्वितीय स्थान पर वरीसा अंसारी 80.5 अंक प्राप्त कर रहीं।वहीं तीसरे स्थान पर स्नेहा मौर्या रहीं जिन्होंने 79.5प्रतिशत अंक हासिल किये।सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राएं विद्यालय में एकत्रित हुए।जिन्हें संबोधित करते हुए प्रबंधक राकेश पाण्डेय व प्रधानाचार्य मो.फैसल ने कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिये परिश्रम एवं एकाग्रता दोनों ...