शत-प्रतिशत रहा राइंका ओखलकांडा का रिजल्ट
नैनीताल, मई 16 -- मुक्तेश्वर। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज ओखलकांडा का 12वीं का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। छात्रा दीपिका ने 81.4 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीबीएसई की 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 33 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 32 ने प्रथम व एक विद्यार्थी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। बीईओ सुलोहिता नेगी, प्रधानाचार्य मुकेश कुमार, पीटीए अध्यक्ष दीपक बर्गली समेत अभिभावकों ने खुशी जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.