बदायूं, अप्रैल 24 -- यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित होते ही नगर के शिक्षण संस्थाओं में छात्र-छात्रायें खुशी से झूम उठे। आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, देवनागरी इंटर कॉलेज, विमल हरि भगवान अग्रवाल इंटर कॉलेज, संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, गर्ल्स इंटर कॉलेज, अशर्फी देवी पालिका कन्या इंटर कॉलेज में परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज के हाईस्कूल परीक्षा में शिवम प्रजापति ने 88% अंक हासिल कर कॉलेज टॉपर का खिताब हासिल किया। देवनागरी इंटर कॉलेज में हाईस्कूल परीक्षा में अन्नया माहेश्वरी ने 90.33% अंक पाकर कॉलेज टॉप किया है, वहीं इंटरमीडिएट में साक्षी सागर 84.8 प्रतिशत अंक प्रापत कर कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड: दसवीं में आनंद याद...