लातेहार, जुलाई 13 -- लातेहार,संवाददाता। डीसी संदीप कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में डीसी ने विद्यालयों में शिक्षकों एवं छात्रों की उपस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सभी प्रखंडों में ई-विद्या वाहिनी से शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने की बात कही।

शिक्षकों एवं छात्रों की उपस्थिति समीक्षा के क्रम में अपार आइडी जेनरेशन का कार्य निर्धारित समय पर शत-प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया। वहीं विद्यालयों में विद्यार्थियों का आधार कार्ड बनवाने और इस प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया गया।

विद्यालयों में विद्यार्थियों का आधार कार्ड स्कूल में बच्चों का नामांकन, बच्चों की उपस्थिति, बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने संबंधित जानकारी लेते हुए सभी प्रखंड शिक्षा...