नैनीताल, मार्च 27 -- नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। जिला निर्वाचन अधिकारी और डीएम ललित मोहन रयाल ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से मतदान केंद्रों में अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की शत-प्रतिशत नियुक्ति जल्द करने को कहा है। उन्होंने बताया कि जिले के छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 1010 मतदेय स्थल हैं। कांग्रेस ने 793(71.51%) और भाजपा ने 959 (94.95%) बूथ लेवल एजेंटों की नियुक्ति की है। उन्होंने अन्य राजनीतिक दलों से भी अपेक्षा की है, कि वे भी बीएलए की नियुक्ति करें। डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को नैनीताल में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों एवं उनके प्राधिकृत बीएलए-1 की बैठक हुई। डीएम ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से अप्रैल के प्रथम सप्ताह में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की औपचारिक घोषणा किए जाने की स...