रामगढ़, फरवरी 20 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। नगर परिषद रामगढ़ चुनाव को लेकर 23 फरवरी को 98 बूथों पर वोटिंग होनी है। इसमें अब काफी कम समय बचा हुआ है। चुनावी तैयारी समाप्त होने के बाद जिला प्रशासन मतदाता पर्ची आमलोगों तक पहुंचाने में जुट गई है। इसे लेकर सभी बूथों में युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है। इस बाबत हिन्दुस्तान प्रतिनिधि ने जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी गुप्ता से बात किया। उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत मतदाताओं तक मतदाता पर्ची पहुंचाई जाएगी। इसे लेकर सभी 98 बूथ लेवल ऑफिसर जोर-शोर से लगे हुए हैं। मतदान से पूर्व सभी के घर में मतदाता पर्ची पहुंच जाएगी। जिला प्रशासन अधिक से अधिक मतदान कराने को लेकर संकल्पित है। इसे लेकर तमाम उपाय अपनाए जा रहे हैं। सभी बूथों की सुविधा दुरुस्त कर दी गई। जरुरी सुविधाएं बहाल किए जा चुके हैं। उन्होंने अधिक से अधिक संख...