गुमला, मार्च 13 -- डुमरी, प्रतिनिधि। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाने और शत-प्रतिशत लोगों को दवा खिलाने के लक्ष्य को पूरा करने के उद्देश्य से शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) डुमरी में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला मलेरिया सलाहकार शर्मिला शर्मा ने सहियाओं को अभियान के प्रति पूरी गंभीरता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि फाइलेरिया से बचाव और इसके उन्मूलन के लिए घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करना जरूरी है। साथ ही लोगों के मन में दवा को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करते हुए सभी पात्र लोगों को दवा खिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने 25 मार्च तक चलने वाले इस अभियान में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने पर जोर दिया।मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अलबेल केरकेट्टा ने भी कर्मियों को निर्देश दिया कि अब तक छूटे लोगों...