शत प्रतिशत पूरा हुआ मकानों का सूचीकरण
गाजीपुर, जून 21 -- गाजीपुर। जनगणना-2027 के पहले चरण में 20 जून 2026 तक चले मकान-सूचीकरण एवं मकान जनगणना (हाउस लिस्टिंग एंड हाउसिंग सेंसस) का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। एडीएम वित्त एवं फाइनेंस वेद सिंह चौहान ने बताया कि जिले के सात तहसील, 16 ब्लाक, तीन नगर पालिका और पांच नगर पंचायतों में व्यापक स्तर पर सर्वेक्षण किया गया। इस दौरान प्रगणकों ने मकान-सूचीकरण घर-घर जाकर आंकड़े जुटाए। घरों की गणना के लिए जिले में करीब 9,200 कर्मचारियों को लगाया गया था। प्रत्येक प्रगणक को एक गणना ब्लॉक दिया गया था, जिसमें औसतन 180 से 200 जनगणना मकानों में रहने वालों का विवरण दर्ज करना था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.