हजारीबाग, मार्च 19 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। सरकारी राशन पाने वाले शत-प्रतिशत लाभार्थियों को आयुष्मान भारत योजना के तहत जोड़कर आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। इसे लेकर बुधवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों के साथ बैठक हुई। इसमें बीडीओ अखिलेश कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरूण कुमार सिंह तथा एमओ सौरव प्रकाश शामिल हुए। अधिकारियों ने सभी राशन डीलरों को अपने पोषक क्षेत्र के वंचित पात्र परिवारों की पहचान कर शीघ्र ई-केवाईसी के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनाने में सहयोग करने का निर्देश दिया। बैठक में एमओ सौरभ प्रकाश ने डीलरों के साथ राशन वितरण की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी लाभुकों को समय पर और पारदर्शिता के साथ राशन वितरित करने की बात कही। इसके अलावा ई-केवाईसी खाद्यान्न वितरण की बिंदुवार समीक्षा करते हुए नियमानुसार खाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.