उरई, अप्रैल 30 -- जालौन। संवाददाता ब्लॉक जालौन के ग्राम पहाड़पुरा में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम नोडल अधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर सीधे संवाद स्थापित किया। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पात्र लाभार्थियों को विस्तार से पढ़कर सुनाई और योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का फीडबैक लिया। जन चौपाल में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।उन्होंने मौके पर ही स्थलीय सत्यापन कर यह सुनिश्चित किया कि योजनाओं का लाभ वास्तव में जरूरतमंदों को मिल रहा है या नहीं। उन्होंने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर उन्हें पौष्टिक आहार वितरित किया। यह भी पढ़ें- सीएचसी में मासिक समीक्षा एवं जागरूकता बैठक आ...