रांची, अगस्त 24 -- कर्रा प्रतिनिधि। कस्तूरबा गांधी बालिका मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, कर्रा को सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में शत-प्रतिशत परिणाम और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। झारखंड में सीबीएसई मान्यता प्राप्त कुल 80 मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय संचालित हैं, जिनमें कर्रा का यह विद्यालय शत-प्रतिशत परिणाम देने वाला एकमात्र विद्यालय रहा। गत 21 अगस्त को झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (जेईपीसी), रांची में आयोजित उन्मुखीकरण कार्यक्रम में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह ने विद्यालय की वार्डेन रश्मि कुमारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जेईपीसी के अधिकारी, सीबीएसई रांची के क्षेत्रीय अधिकारी, विद्यालय प्रबंधक, प्रधानाध्यापक तथा करीब 80 विद्यालयों के प्रतिनिधि उपस्थित थ...