मधुबनी, अप्रैल 9 -- राम लखन यादव लखनौर। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय लखनौर में गुरुवार को शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने को लेकर लखनौर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शिव नारायण सुमन ने समीक्षात्मक बैठक की। उन्होंने उपस्थित केआरपी, शिक्षा सेवक, तालीम मरकज एवं सम्बन्धित लोगों को विद्यालय में शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। संकुल समन्वयक डॉ विजय कुमार मिश्र ने कहा कि उपलब्ध कुल 100 में 75 प्रतिशत अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग की छात्राओं का नामांकन लेने का प्रावधान है।शेष 25 प्रतिशत बीपीएल परिवारों से सम्बंधित अन्य वर्गों के छात्राओं का नामांकन लेना है। विद्यालय संचालक नरेश झा ने कहा कि वर्ग 6 से 12 तक के बच्चे यहां नामांकन लेकर रह सकते हैं। बच्चे सम्बद्ध विद्यालय मिडिल स्कूल लखनौर में 6 से आठ तक तथ...