सीवान, अप्रैल 1 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के सीवान सदर प्रखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नत्थू छाप समेत 218 हाई स्कूल व 2039 प्राइमरी-मिडिल स्कूल में शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी आयोजित की गयी। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार प्रवेश से प्रगति तक थीम पर शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने, छात्रों की प्रगति रिपोर्ट साझा करने व उनके समग्र विकास पर चर्चा की गई। डीपीओ एसएसए जय कुमार ने बताया कि शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी में विद्यालय व अभिभावक के बीच सार्थक संवाद स्थापित करना व बच्चों की सीखने की स्थिति पर चर्चा की गई। साथ ही प्रगति रिपोर्ट वितरित कर शिक्षकों ने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, नियमित उपस्थिति व व्यवहार पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी बच्चों के ...