मिर्जापुर, अप्रैल 24 -- पड़री। विकास खंड पहाड़ी के ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता ट्रैक शिक्षा नोडल एवं राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजकुमार दीक्षित ने की। बैठक में खंड विकास अधिकारी बबिता सिंह और खंड शिक्षा अधिकारी फराह रईस ने विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने और ड्रॉपआउट बच्चों की संख्या कम करने पर जोर दिया। सभी मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया कि वे घर-घर संपर्क अभियान चलाकर प्रत्येक बच्चे का नामांकन कराएं। अधिकारियों ने कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए विशेष प्रयास किए जाएं। बैठक में कन्या सुमंगला योजना, आंगनबाड़ी में प्रवेश, कक्षा 9 व 11 में अधिक नामांकन, यू-डायस पोर्टल पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.