जौनपुर, अप्रैल 23 -- जौनपुर, संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक बुधवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभागार में हुई। अध्यक्षता सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) हेमंत राव ने की। बैठक में विभागीय योजनाओं की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को स्कूल चलो अभियान के तहत शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान कर उन्हें दोबारा विद्यालय से जोड़ने पर भी जोर रहा। निपुण भारत अभियान के तहत शिक्षण गुणवत्ता सुधारने, आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान मजबूत करने की बात कही गई। विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने, स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब का बेहतर उपयोग करने तथा मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- पांच ब्लॉक के बीईओ समेत छह ब्लॉक के एआरपी को कारण बताओ नोटिस सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.