बेगुसराय, नवम्बर 29 -- नावकोठी। एपीएचसी तथा एचएससी में पदस्थापित एएनएम की बैठक पीएचसी में शनिवार को हुई। अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव रंजन चौधरी ने की। उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत टीकाकरण हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए लक्ष्य प्राप्त करने की प्रत्येक एएनएम की जबाबदेही है। टेलीमेडिसीन, जननी बाल सुरक्षा, गैर संचारी रोग, परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत पुरुष नसबंदी, बंध्याकरण, टीकाकरण आदि की समीक्षा की गई। टीकाकरण कार्यक्रम की उपलब्धि कम रहने पर असंतोष जाहिर कर इसमें वृद्धि लाने का निर्देश दिया गया। इस कार्यक्रम में कोताही बरतने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य उपकेंद्र के कार्यों की बारी-बारी से समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिया गया। मौके पर बीसीएम उषा कुमारी, सीएचओ सुमानी, जूली, प्रियदर्शनी एएनएम विभा कुमारी, मीना, सो...