अमरोहा, सितम्बर 10 -- लंपी वायरस से बचाव के लिए जिले में अब शत प्रतिशत गोवंशीय पशुओं का वैक्सीनेशन कराया जाएगा। इसके साथ ही जिले में पशु बाजार व पशु मेलों पर भी रोक लगातार जारी रहेगी। दूसरे राज्यों व जिलों से आने वाले पशुओं की निगरानी की जाएगी। ऐसे पशुओं के स्वस्थ होने का प्रमाण पत्र अनिवार्य किया गया है। गौरतलब है कि जिले में एक लाख 57 हजार गोवंशीय पशु पाल जाते हैं। 26 गोशालाओं में 5647 गोवंशीय पशु पंजीकृत हैं। दर्जनभर से अधिक गांवों में अभी 60 से अधिक पशु लंपी बीमारी की चपेट में बताए गए हैं। पशुपालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: लंपी से बचाव को लेकर अलर्ट हुए अफसर, गोशालाओं का किया निरीक्षण दुग्ध उत्पादन भी प्रभावित हो रहा है। वहीं बीमारी की रोकथाम को लेकर पशुपालन विभाग अलर्ट है। जिले में पशु बा...