शत-प्रतिशत खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करें : उपायुक्त
लोहरदगा, जून 29 -- लोहरदगा, संवाददाता। आपूर्ति विभाग की समीक्षा सोमवार को लोहरदगा डीसी संदीप कुमार मीणा की अध्यक्षता में हुई। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना, लाभुकों के ई-केवाईसी, धान अधिप्राप्ति भुगतान सहित विभिन्न योजनाओं की प्रखंडवार समीक्षा की गई।समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने एनएफएसए के अंतर्गत प्रखंडवार खाद्यान्न वितरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी मार्केटिंग अफसरों को 30 जून तक शत-प्रतिशत खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र लाभुक खाद्यान्न से वंचित नहीं रहना चाहिए।बैठक में झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना (हरा राशन कार्ड) के अंतर्गत आच्छादित लाभुकों के बीच खाद्यान्न वितरण की अद्यतन स्थिति की भी समीक्षा की गई। जिन प्रखंडों में उपलब्धि कम पाई गई, वहां के मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.