बगहा, मार्च 17 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। शत प्रतिशत किसानों का फार्मर आईडी बनना है। ऐसे में कृषि कर्मी अपने-अपने पंचायत में किसानों का के फार्मर आईडी बनाने के कार्य में तेजी लाएं। इस कार्य में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। उक्त बातें प्रखंड बगहा एक के बीडीओ प्रदीप कुमार ने कहीं। वे मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में कृषि कर्मियों के साथ फार्मर आईडी पर आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे । बीडीओ ने बताया कि प्रखंड के करीब 25 हजार किसानों का फार्मर आईडी बनना है उन्होंने बताया कि अब तक 49 प्रतिशत किसानों का ही फार्मर आईडी बन पाया है। जिसे शत प्रतिशत करना है। ऐसे में कृषि कर्मी प्रतिदिन किसानों को चिन्हित कर उनका फार्मर आईडी तैयार करें ताकि किसानों को कृषि योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी नहीं हो। वही इस अवसर पर कृषि कर्मियों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.