गढ़वा, जुलाई 12 -- मझिआंव। विश्रारामपुर विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2026 के तहत मझिआंव प्रखंड के क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 139 और 126 की बीएलओ सुमित्रा देवी व नीलम देवी द्वारा शत प्रतिशत मतदाताओं के के बीच गणना पत्र का वितरण, संग्रहण व डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि पर सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ कनक ने उन्हें सम्मानित किया। साथ ही पर्यवेक्षक अविनाश कुमार सिंह, अजीत कुमार को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। बीडीओ की ओर से उक्त कार्य में लगे सभी वालेंटियर की भी सराहना की। मौके पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी परमानंद प्रसाद उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: मतदाता पुनरीक्षण में 100% डिजिटाइजेशन पूरा करने वाली पहली बीएलओ बनीं अनीता व बिजय लक्ष्मी

हिंदी हिन्दु...