रायबरेली, जून 6 -- रायबरेली संवाददाता। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने नगर क्षेत्र स्थित टीकाकरण केंद्र (आंगनबाड़ी केंद्र) गोरा बाजार का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केंद्र पर उपलब्ध वैक्सीन की स्थिति, लाभार्थियों की उपस्थिति एवं भीड़ प्रबंधन व्यवस्था, साथ ही स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं को देखा। जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों से कहा कि टीकाकरण केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन की उपलब्धता बनी रहे। यह सुनिश्चित कराया जाए, जिससे किसी भी लाभार्थी को असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के लिए आने वाले लोगों की संख्या को देखते हुए उचित भीड़ प्रबंधन किया जाए।निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र की साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। यह भी पढ़ें- शत प्रतिशत बालिकाओं का टीकाकरण किया जाए सुनिश...