चक्रधरपुर, जून 13 -- सत्र 2026-2027 के पहले पीटीएम की बैठक के दौरान पोड़ाहाट एसडीओ श्रुति राजलक्ष्मी और क्षेत्रिय शिक्षा पदाधिकारी चक्रधरपुर शालिनी डुंगडुंग और बीपीओ चक्रधरपुर पवन सिंह, सीआरपी रवीन्द्र कुमार महतो सहित कई ने मध्य विद्यालय आसनतलिया में आयोजित पीटीएम की बैठक में शिरकत किया। विद्यालय पहुंचने पर बच्चों ने एसडीओ का स्वागत किया। इसके एसडीओ द्वारा प्रोजेक्ट परख, तिथि भोजन, नशाखोरी, कृमि दिवस, पल्स पोलियो, रक्तदान, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) आदि। क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा भी इन सब बिंदुओं के अलावे छात्रोपस्थिति बढ़ाने, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, बैंक खाता खुलवाने आदि पर भी चर्चा की गई। इस दौरान स्कूल में शतप्रतिशत उपस्थित रहने वाले और बेहतर परिणाम लाने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- विद्यालय द्वारा छात्...