साहिबगंज, दिसम्बर 23 -- राजमहल, प्रतिनिधि। शहर के कासिम बाजार स्थित मॉडल स्कूल में सोमवार को प्रबंधन समिति एवं सम्मान समारोह का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य अर्जुन कुमार पंडित के नेतृत्व में हुआ। मौके पर राजमहल विधायक प्रतिनिधि मो मारूफ उर्फ गुड्डू, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विष्णु साहा, संगीता देवी रेखा देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथियों को अंगवस्त्र व माला पहनकर स्वागत किया गया। मौके विद्यालय में छात्रों का शत प्रतिशत उपस्थित, अच्छे आचरण, स्वच्छता, खेलकूद सहित अन्य चीजों अच्छा प्रदर्शन करने के लिए एक दर्जन छात्रों एवं अभिभावकों को सील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया गया। मौके पर दिलीप कुमार, आशुतोष साहा, रंजन साहा, रामू कुमार, मो शमीम, मोहन गुप्ता आदि छात्रगण मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.