शत प्रतिशत उपस्थिति पर 16 छात्रों को मिली साइकिल
मैनपुरी, अप्रैल 2 -- कस्बा के बालाजी ग्लोबल एकेडमी में गुरुवार को कक्षा 1 से 8 तक का वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरित किया गया। इस दौरान सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि योगेंद्र गुप्ता, प्रधानाचार्य विजय अग्निहोत्री, थाना प्रभारी अनुरुद्ध प्रताप सिंह व विद्यालय प्रबंधक राजेश कुमार ने परीक्षा में उत्कर्ष प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को रिपोर्ट कार्ड व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम प्रबंधक जितेंद्र ने कहा कि विद्यालय में 100 प्रतिशत उपस्थिति वाले 10 छात्र-छात्राओं व जीके में सफल 6 छात्रों को साइकिल प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि परीक्षाफल छात्रों के लिए पर्व व उत्सव के समान है। उन्होंने कहा कि आज के छात्र देश का भविष्य है। प्रबधंक ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.