शाहजहांपुर, दिसम्बर 9 -- बीएसए ने भावलखेड़ा ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय शाहमतगंज गौटिया के बच्चों को शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सम्मानित किया गया। विद्यालय के बच्चों के साथ-साथ सहायक अध्यापक रोहित कुमार सक्सेना एवं सहायक अध्यापिका अर्चना कुमारी को भी प्रशंसनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। द्वितीय सप्ताह में ब्लॉक खुटार के प्राथमिक विद्यालय सौफरी द्वारा बीएसए कार्यालय के डैशबोर्ड पर शत प्रतिशत उपस्थिति देने वाले बच्चों की फोटो सज्जा विद्यालय इंचार्ज तरन्नुम बी द्वारा की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...