बोकारो, मई 22 -- विद्यालय में बिना रुके और बिना थके पूरे शैक्षणिक सत्र 2025-26 में लगातार हर दिन स्कूल आने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से डीपीएस बोकारो में विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विशेष असेंबली के दौरान कक्षा प्री-नर्सरी से छठी तक के कुल 342 छात्र-छात्राओं को उनकी इस अनुकरणीय नियमितता के लिए पुरस्कृत किया गया। प्राचार्य डॉ. गंगवार ने बारी-बारी से प्रत्येक विद्यार्थी को मेडल पहनाकर और प्रमाण-पत्र सौंपकर उनका उत्साहवर्धन किया। प्राचार्य ने कहा विद्यालय में शत-प्रतिशत उपस्थिति केवल एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि बच्चों के जीवन में उत्कृष्टता की यात्रा की शुरुआत है। यह आदत आगे चलकर एक सुव्यवस्थित और अनुशासित जीवन-शैली के लिए प्रेरित करती है। यह भी पढ़ें- शत-प्रतिशत उपस्थिति पर डीपीएस के 342 विद्यार्थी पुरस्कृत पुरस...