भदोही, दिसम्बर 25 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत अपार कार्ड बनाने को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान की सख्ती बढ़ गई है। अपार आईडी बनाने में लापरवाही बरतने वाले कुल 240 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और संचालकों को नोटिस जारी कर दी गई है। चेताए कि एक सप्ताह के अंदर शत-प्रतिशत अपार आईडी का कार्य पूर्ण नहीं हुआ तो विभागीय स्तर से संबंधित प्रधानाचार्या एवं संचालकों के खिलाफ कार्रवाई होना तय है। कक्षा एक से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं का विवरण आटोमेटिक परमानेट अकेडमी एकाउंट रजिस्ट्री (अपार) पर दर्ज होगा। डीआईओएस ने बताया कि जिले में कुल 1186 स्कूलों में पढ़ाने वाले चार लाख विद्यार्थियों का अपार कार्ड बनना है। दिसंबर तक शत-प्रतिशत अपार कार्ड बनाने को निर्देशित किया गया है। निर्धारित तिथि पर शत-प्रतिश...