मुरादाबाद, जुलाई 9 -- कृषि विभाग ने फसलों के बीजों की बुकिंग एवं वितरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। अन्न एवं दलहनी फसलों को बढ़ावा देने के लिए बाजरा, सांबा. कोदो, रागी के बीज मिनीकिट पर शत प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके अलावा अरहर एवं उड़द के प्रमाणित एवं उच्च गुणवत्ता बाले बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर कृषकों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिन कृषकों को इन फसलों की बुवाई करनी है, वे कृषि विभाग के पोर्टल agriculture.up.gov.in पर ऑनलाईन बीज की बुकिंग कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत बीज प्राप्त कर सकते हैं। कृषि विभाग ने यह जानकारी साझा की है। यह भी पढ़ें- राजकीय बीज भंडारों से अनुदान पर श्रीअन्न के बीज यह भी पढ़ें- पचास प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा दलहनी फसलों का बीज यह भी पढ़ें- रबी फसलों के बीज की बुकिंग शुरू, किसानों को मिलेगा अनुदान का ला...