लोहरदगा, जनवरी 20 -- सेन्हा, प्रतिनिधि। लोहरदगा सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित नवनिर्मित दुर्गा मंदिर में शत चंडी महायज्ञ सह प्राणप्रतिष्ठा समारोह आयोजन करने के लिए ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण कार्यक्रम के पश्चात शतचंडी यज्ञ के लिये भूमिपूजन हुआ। अनुष्ठान आचार्य सूर्यनारायण पाठक और अवनीश पाठक द्वारा यजमान राजकुमार साहू, अवध साहू, बीरबल महतो, राजू साहू, मदन साहू सपत्नीक कराया गया। श्रद्धालु भक्तों ने बताया कि 18 फरवरी से वाराणसी के आचार्यो द्वारा शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ कराया जायेगा, जो 27 फरवरी को पूर्णाहुति के साथ समाप्त होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.