लखीमपुरखीरी, मार्च 19 -- लखीमपुर। शत चंडी महायज्ञ के लिए नवरात्र के दिन कलश यात्रा निकालकर कलश स्थापना की गई। महायज्ञ के पहले दिन विशाल शोभायात्रा निकाली गई जिसमे सैकड़ों की संख्या में महिलाएं अपने सिर पर कलश रखकर पैदल चलकर जलभर यज्ञ स्थल पर स्थापित किया। इस दौरान शोभायात्रा हरद्वाही ,बेलरायां, मोतीपुर होते हुए जौराहा नदी पर पहुच कर वैदिक मंत्रोच्चारण के बाद जल भरकर यज्ञ स्थल पर पहुंची। यहां आचार्यो ने कलशों की स्थापना कराई। नवरात्र के नौ दिन यह अनुष्ठान जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...