मुजफ्फर नगर, जून 7 -- शत्रु संपत्ति पर लगातार मिल रही कब्जे की शिकायत पर प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण किया। कहा कि अगर किसी ने भी इस संपत्ति पर कब्जा करने का प्रयास भी किया तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी। गंगनहर पर करीब दो बीघा शत्रु संपत्ति को महीनों पूर्व भू-माफियाओं से कब्जा मुक्त कराते हुए तहसीलदार के आदेश पर दो लोगों पर केस दर्ज किया गया था। शत्रु संपति पर अवैध कब्जे में कई लेखपाल ओर भू-माफियाओं के नाम भी सामने आए थे जिसमे एक लेखपाल पर भी कार्रवाई की गई थी। तत्कालीन एसडीएम ने संपति को कब्जा मुक्त कराकर उस पर बोर्ड लगा दिया था। पिछले दिनों से इसी संपति पर फिर से कब्जा करने की शिकायत मिली तो प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एसडीएम संजय सिंह, सीओ राम आशीष यादव, कोतवाल ब्रजेश कुमार शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। ...