मुरादाबाद, मार्च 16 -- शत्रु संपत्ति की नीलामी को लेकर आज तहसील में शिविर का आयोजन होगा। पर्यवेक्षक प्रशांत सैनी इस बीच मौजूद रहेंगे। बिलारी तहसील के गांव अजमतपुर में शत्रु संपत्ति भूमि की नीलामी 26 मार्च को होनी है। इसको लेकर जिला अधिकारी ने विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं। शत्रु संपत्ति की नीलामी को लेकर व्यापक प्रचार प्रसार करने के भी निर्देश दिए गए हैं। आज लगने वाले कैंप में शत्रु संपत्ति के बारे में जानकारी की जा सकती है इसके अलावा नक्शा आदि भी मुहैया कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...