शत्रु संपत्ति और नदी की भूमि पर प्लॉटिंग, मुकदमा दर्ज
प्रयागराज, मई 30 -- कसारी मसारी इलाके में शत्रु संपत्ति और ससुर खदेरी नदी की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग का मामला सामने आया है। सदर तहसील के लेखपाल महेश मिश्रा ने करेली थाने में चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। लेखपाल की तहरीर के अनुसार ग्राम ऐनुद्दीनपुर स्थित कुछ भूमि शत्रु संपत्ति के रूप में दर्ज है, जिस पर बिना विधिक विभाजन कराए अवैध तरीके से मिट्टी डालकर प्लॉटिंग की जा रही है। ससुर खदेरी नदी में भी मिट्टी डालकर उसका स्वरूप बदला जा रहा है। लेखपाल का आरोप है कि यह अवैध कार्य अफजल, मोहम्मद राशिद उर्फ नीलू, जबी अहमद और मोहम्मद असलम कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.