शत्रु संपत्तियों की ई-नीलामी को लेकर हुई बैठक
उन्नाव, जुलाई 10 -- पुरवा। तहसील सभागार में शुक्रवार को कसरौर गांव स्थित शत्रु संपत्तियों की ई-नीलामी को लेकर पर्यवेक्षक कस्टोडियन ऑफ एनिमी प्रापर्टी लखनऊ शाखा से आए कैप्टन विद्या सागर सिंह कुशवाहा की उपस्थिति में बैठक हुई। कसरौर गांव स्थित शत्रु संपत्तियों की प्रस्तावित ई-नीलामी के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अधिक से इच्छुक प्रतिभागियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बैठक की गई। एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव के निर्देश पर कैप्टन विद्या सागर सिंह कुशवाहा, पर्यवेक्षक, कस्टोडियन ऑफ एनिमी प्रॉपर्टी, लखनऊ शाखा की उपस्थिति में हुई। बैठक में नायब तहसीलदार कृष्णानंद बाजपेई व भरत सिंह व राजस्व कर्मी तथा ग्रामीण रहे ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.