शत्रुहरण प्लस टू स्कूल के सूरज का राष्ट्रीय स्तर पर चयन
भभुआ, अगस्त 7 -- इंस्पायर अवार्ड मानक के तहत एनएलईपीसी के लिए हुआ चयनित एनआईटी पटना में आयोजित होगी दो दिवसीय मेंटरशिप कार्यशाला (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत कैमूर के छात्र सूरज कुमार का चयन राष्ट्रीय स्तर की नेशनल लेवल एग्जीबिशन एंड प्रोजेक्ट कॉम्पिटिशन (एनएलईपीसी) के लिए किया गया है। सूरज कुमार दुर्गावती के कल्याणपुर स्थित शत्रुहरण प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय का छात्र है। इस चयन के बाद उसे प्रशिक्षण दिया जाएगा। उसके साथ विद्यालय की मेंटर शिक्षिका रेखा कुमारी भी कार्यशाला में शामिल होंगी।
कार्यशाला की तिथि एवं उद्देश्य बिहार शिक्षा परियोजना परिषद पटना के निर्देश के अनुसार, एनएलईपीसी के लिए चयनित विद्यार्थियों की दो दिवसीय मेंटरशिप कार्यशाला 12 और 13 अगस्त को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी)...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.